कोरोना का कहर जारी, 10 हजार से ज्यादा मौतें, 3.50 लाख से अधिक केस – Coronavirus india update total number of positive cases death toll 17 june

देश में कोरोना का कहर जारी है. मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 50 हजार को पार कर गया है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 54 हजार 161 है.

कोरोना से अब तक 11 हजार 921 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 54 हजार से अधिक है. कोरोना से मौत के आंकड़ों में अचानक आया उछाल है. दरअसल, महाराष्ट्र ने कोरोना से मौत के 1300 पुराने आंकड़े जोड़ दिए हैं. अब महाराष्ट्र में कुल मौत का आंकड़ा 5500 को पार कर गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here