देश में कोरोना का कहर जारी है. मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 50 हजार को पार कर गया है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 54 हजार 161 है.
कोरोना से अब तक 11 हजार 921 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 54 हजार से अधिक है. कोरोना से मौत के आंकड़ों में अचानक आया उछाल है. दरअसल, महाराष्ट्र ने कोरोना से मौत के 1300 पुराने आंकड़े जोड़ दिए हैं. अब महाराष्ट्र में कुल मौत का आंकड़ा 5500 को पार कर गया है.