कोरोना: क्लास प्रमोशन से लेकर बोर्ड एग्जाम तक, CBSE ने लिए ये बड़े फैसले – corona lockdown cbse decisions for various classes promotion and board examinations tedu

  • लॉकडाउन को देखते सीबीएसई ने लिए हैं कई बड़े फैसले
  • कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए हैं ये सभी फैसले
  • देखें, सीबीएसई ने किन किन बिंदुओं पर किया है बदलाव

कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. इन हालातों को देखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोख‍रियाल निशंक ने सीबीएसई से कई बदलाव करने के सुझाव दिए थे. इसके लिए उन्होंने ट्वीट के जरिये सीबीएसई को सलाह दी थी.

उनके ट्वीट और लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 1 से 8 के सभी छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा सीबीएसई ने ये फैसला भी लिया है कि कक्षा 9 और 11 के छात्रों को स्कूलों के आंतरिक आकलन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: MHRD मंत्री का ट्वीट, सिर्फ 29 खास विषयों के एग्जाम ले CBSE

ट्विटर पर एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा था कि कोविड-19 के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, मैंने सीबीएसई को सलाह दी है कि कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को सीबीएसई अगली कक्षाओं में प्रमोट करें.

यहां देखें ट्वीट:

बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री ने एक और ट्वीट करके ये भी कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की मौजूदा स्थ‍िति और छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए मैंने सीबीएसई बोर्ड को केवल 29 मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की सलाह दी है. सीबीएसई सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा कराए जो HEI (हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट) में एडमिशन के लिए जरूरी हो.

इस ट्वीट में देखें सीबीएसई ने क्या लिए हैं बड़े फैसले:

इसके बाद सीबीएसई ने फैसला लेते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को प्रमोट करने को कहा. वहीं बोर्ड परीक्षाओं के बारे में सीबीएसई ने कहा कि असाधारण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड को इस संबंध में अपनी नीति की समीक्षा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. वर्तमान स्थिति में, बोर्ड ने कुछ इस तरह से निर्णय लिया है:

1. बोर्ड केवल मुख्य विषयों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा जो पदोन्नति के लिए आवश्यक होंगे और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

2. बाकी विषयों के लिए, बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा. ऐसे सभी मामलों में अंकन/मूल्यांकन के निर्देश बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे.

3. इसलिए, जब स्थ‍ितियां परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल होंगी तो केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here