पीलीभीत में 32 लोगों पर FIR
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) दूसरा मरीज मिलने के बाद पुलिस (Police) ने एक बड़ा कदम उठाया है.
मालूम हो कि रविवार को तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) से जुड़े एक 16 साल के लड़के का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव (Test Positive) आया है. लड़का महाराष्ट्र का रहने वाला है. कलेक्टर किरण कौशल ने जानकारी देते हुए बताया था कि प्रशासन द्वारा बाहर से कोरबा जिले में आए लोगों को अलग-अलग मस्जिद में ही क्वारंटीन (Quarantine) कर रखा गया था. सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए थे. उनमें से कटघोरा के एक मस्जिद में रुके हुए लड़के का कोरोना टेस्ट (COVID-19) पॉजिटिव आया है.
महाराष्ट्र के हैं सभी
कोरबा के कटघोरा इलाके के मस्जिद में ठहरे 16 जमातियों के खिलाफ कटघोरा पुलिस ने जानकारी छुपाने का मामला दर्ज किया है. सभी महाराष्ट्र के कामठी के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक 2 मार्च को 12 और 28 मार्च को 4 जमाती कटघोरा पहुचे थे. प्रशासन को 23 मार्च को इसकी जानकारी लगी थी. जमातियों में शामिल एक 16 साल के किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. फिलहाल उसका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा.पुलिस ने लगाया ये आरोप
कटघोरा बीएमओ रुद्र पाल सिंह कंवर की शिकायत पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कटघोरा थाना प्रभारी रघुनंदन शर्मा ने बताया है कि जमातियों के प्रमुख मोहमद अनवर कमाल सहित अन्य के खिलाफ महामारी अधिनियम धारा सहित अन्य धारा पर मामला दर्ज किया गया है. सभी पर आरोप है कि इनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भ्रामक जानकारी दी गई है. केवल एक जमाती 6 मार्च को निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज में शामिल होने के बाद कटघोरा वापस लौटा था. हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव है.
ये भी पढ़ें:
Lockdown में इस विधायक ने तले पकौड़े, बच्चे के साथ खेला कैरम, फोटो वायरल!
BJP स्थापना दिवस: पार्टी ने पूरे किए 40 साल, पूर्व CM रमन सिंह ने इस खास पल को किया याद
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 4:13 PM IST


