कोविड समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी विदिशा से शामिल हुए


कोविड समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी विदिशा से शामिल हुए


 


भोपाल : रविवार, नवम्बर 29, 2020, 19:41 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोविड-19 की आज भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभराम चौधरी विदिशा में एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकने और उपचार के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी बैठक में दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी आज रायसेन और विदिशा जिले के दौरे पर थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विदिशा में कोविड-19 कंट्रोल रूम का जायजा लिया

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.चौधरी ने आज विदिशा जिला मुख्यालय पर संचालित जिला कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से होम आइसोलेट मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनकी की हौसला अफजाई की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं के संबंध में प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंट्रोल रूम में उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ से बेहतर ढंग से कार्य करने के लिये कहा।


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here