कोविड-19 कंट्रोल आपरेशन के लिए इंदौर पदस्थ होंगी पचास नर्स/परिचारिकाएं


कोविड-19 कंट्रोल आपरेशन के लिए इंदौर पदस्थ होंगी पचास नर्स/परिचारिकाएं


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 22, 2020, 20:28 IST

कोविड-19 महामारी के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए पचास स्टॉफ नर्स/परिचारिकाओं की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी गई हैं। एस्मा के तहत सौंपे गये इस दायित्व के लिए तीन दिन के भीतर ज्वाइनिंग देना अनिवार्य होगा। अन्यथा विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस आशय के आदेश संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा 21 अप्रैल को जारी किए गए हैं। शासकीय बीएससी नर्सिंग और जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों से अंतिम वर्ष की परीक्षा देने के बाद राज्य परिचर्या परिषद द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने और पद-स्थापना के लिए प्रतीक्षारत नर्सिंग छात्राओं की सेवाएँ कोविड-19 कंट्रोल आपरेशन के लिए 30 जून तक के लिए इंदौर को सौंपी गई है। इन छात्राओं को स्टाफ नर्स को दिए जाने वाले मानदेय के समान बीस हजार रूपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा।


संदीप कपूर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here