कोविड-19: कटघोरा में 4 और की रिपोर्ट पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में 16 घंटे में 12 नए केस – Covid-19: 4 more reports positive in Katghora, 12 new cases in 16 hours in Chhattisgarh | korba – News in Hindi

COVID-19: कटघोरा में 4 और की रिपोर्ट पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में 16 घंटे में 12 नए केस

प्रदेश में अब तक 30 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 के अब तक 30 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण का हॉट स्पॉट बन चुके कोरबा जिले के कटघोरा में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार की दोपहर में 4 नए संक्रमित मिले हैं. पिछले 16 घंटे में इस इलाके से कोविड-19 के 11 नए संक्रमित मिल चुके हैं. 4 नए मिले संक्रमितों को भी रायपुर के एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा अलावा बिलासपुर से भी एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बिलासपुर में की मरजी 65 वर्षीय महिला बताई जा रही है. इस तरह पिछले 16 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं.

राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 के अब तक 30 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है. प्रदेश में कोराना का हॉट स्पॉट बने कटघोरा में ही 20 संक्रमित मरीज अब तक मिले हैं. कोरबा की कलेक्टर किरण कौशल ने न्यूज 18 को बताया कि कटघोरा में अब तक जितने भी संक्रमित मिले हैं, सभी का संपर्क नागपुर के उस संक्रमित किशोर से रहा है, जो तबलीगी जमात में शामिल होकर कोरबा आया था.

सील है कटघोरा का प्रभावित इलाका
कोराब कलेक्टर किरण ने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. सभी की चरणवार जांच की जा रही है. बता दें कि कटघोरा में बीते 4 अप्रैल को पहला पॉजिटिव केस मिला था. इसके बाद 8 अप्रैल को 8 नए मरीज उसी क्षेत्र से मिले थे. सभी का संपर्क तबलीगी जमात से जुड़े किशोर से होना बताया गया. इसके बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र पुरानी बस्ती व आस पास के दो वार्डों को पूरी तरह सील कर दिया गया है. वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है. इतना ही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों के सैंपल की जांच के निर्देश भी दिए हैं. अब तक इसी क्षेत्र से 20 संक्रमित मिल चुके हैं.ये भी पढ़ेंछत्तीसगढ़: कोरोना के संकट के बीच रायपुर में पीलिया का कहर, मिले 136 मरीज

COVID-19: छत्तीसगढ़ में हॉट स्पॉट बने कटघोरा से मिले 7 नए मरीज, अब राज्य में 15 एक्टिव केस

कोविड-19: बिहार के ‘मिश्रा जी’ छत्तीसगढ़ में कैसे हो गए तबलीगी जमात के सदस्य?  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 12, 2020, 2:46 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here