मुंबई, ब्यूरो। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गरबा खेलते वक्त एक युवा की मौत हो गई, उसे देखकर पिता ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यहां जवान शख्स गरबा में नाचते समय गिर पड़ा। उसके पिता उसे अस्पताल ले गए और उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही युवक के पिता भी गिर पड़े और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। विरार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष नरपजी सोनिग्रा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को विरार के ग्लोबल सिटी परिसर में एक गरबा कार्यक्रम में नाचते हुए गिर पड़े। उनके पिता नरपजी सोनिग्रा (66) अपने बेटे को अस्पताल ले गए। जहां मनीष नरपजी सोनिग्रा को मृत घोषित कर दिया गया। अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही नरपजी सोनिग्रा भी गिर पड़े और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
