शादी से इनकार के बाद थाने पहुंची युवती, कांग्रेस नेता के बेटे पर दुष्कर्म का केस

नर्मदापुरम – जिले के इटारसी में कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस पार्षद के छोटे बेटे अनुज सोनकर पर युवती ने जबरन दुष्कर्म करने के साथ ही आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर पर गर्भपात करने के लिये गोली देने का आरोप लगाते हुये महिला थाना नर्मदापुरम मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित उसके बड़े भाई के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।बीओ- महिला थाना पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज सोनकर नई गरीबी लाइन इटारसी और पीड़ित नाबालिग एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी ने फरवरी 2026 में पीड़िता के घर अकेले होने पर पहली बार उसके साथ जबरदस्ती की और फिर कई बार दुष्कर्म किया। जून में जब पीड़िता ने गर्भवती होने की बात कही, तो आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर ने मेडिकल से दवा लाकर दी, जिससे पीड़िता का अवैध गर्भपात कराया गया। गर्भपात के करीब तीन महीने बाद आरोपी पीड़िता को इटारसी स्थित एक कैफे के केबिन में ले गया और दोबारा गलत हरकत की। इसके बाद 10 सितंबर को जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया और दोनों में विवाद हो गया। परेशान होकर पीड़िता ने अपने भाई और परिजनों के साथ महिला थाने नर्मदापुरम में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर को दवा लाकर देने के आरोप में सह-आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के पिता रजनीकांत सोनकर इटारसी में कांग्रेस नेता हैं और कई बार कांग्रेस से वार्ड पार्षद रह चुके हैं। वही आरोपी का भाई राहिल सोनकर भी भाजपा नेता है। जिस पर भी युवती ने गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के भाई सह आरोपी राहिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया वहीं मुख्य आरोपी फरार जिसकी तलाश कर रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1684607.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here