गाँव निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर


गाँव निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर – मंत्री डॉ. मिश्रा


एक करोड़ 10 लाख रुपये के 16 कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 20:05 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम विकास के लिये संकल्पबद्ध हैं। गाँव के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। वे दतिया की ग्राम पंचायत निचरौली में लोकार्पण/शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. मिश्रा ने निचरौली में एक करोड़ 10 लाख 30 हजार रुपये की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत को सौगात देते हुए कहा कि वर्ष 2021 में एक करोड़ 29 लाख की लागत के 13 अन्य विकास कार्य शुरू किये जायेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज गाँव के लोगों को बिजली और स्वच्छ पेयजल सुगम और सुलभ रूप से मुहैया है। एक समय था जब आमजन को गाँव में बिजली, पानी की समस्या से जूझना पड़ता था। प्रदेश सरकार गाँवों में अधोसंरचनात्मक विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के गाँव प्रगति-पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। डॉ. मिश्रा ने ग्राम पंचायत निचरौली में 67 लाख 61 हजार के 4 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 43 लाख 69 हजार रुपये की लागत के 12 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के 64 हितग्राहियों को 25 लाख 70 हजार रुपये के हितलाभ संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर श्री बृजेश यादव, श्री आकाश भार्गव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अलूने 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here