गाजियाबाद में भी कोरोना वायरस की दस्तक, ईरान से लौटे कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव – Corona virus positive case ghaziabad uttar pradesh china iran

  • गाजियाबाद से कोरोना वायरस का पॉजिटिव मामला
  • भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 30 मामले

कोरोना वायरस को लेकर भारत में कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक और ताजा मामला कोरोना वायरस का सामने आया है. इसके साथ ही भारत में अब तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है.

गाजियाबाद में दो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक मरीज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं रिपोर्ट आते ही गाजियाबाद के लोगों में हलचल मच गया और प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: बेल्जियम में कोरोना वायरस के मामले बढ़े, पीएम नरेंद्र मोदी का ब्रसेल्स दौरा टला

पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के सेक्टर-23 इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय एक शख्स 23 फरवरी को तेहरान (ईरान) से भारत वापस आया थे. वह अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ थाना कवि नगर इलाके की सेक्टर-23 कॉलोनी में रहता है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ और प्रशासनिक की स्पेशल टीम के जरिए शख्स को 2 मार्च को खोज लिया गया. जब इनकी जांच की गई तो उस वक्त शख्स को तेज बुखार था, जिसे संदिग्ध मानते हुए इसके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया और शख्स को राम मनोहर लोहिया दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर करते हुए वहां पर एडमिट कराया गया. जहां जांच में कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूल 31 मार्च तक बंद

उन्होंने बताया कि उनके घर पर मौजूद उनकी पत्नी और बच्चे को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनके भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. साथ ही शख्स के संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी ली जा रही है. शख्स का केमिकल का बिजनेस है और इनके यहां पर तीन और कर्मचारी काम करते हैं. जिनसे हाल में ही शख्स की मुलाकात हुई थी. उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और उन्हें भी होम आइसोलेशन में रखा जाएगा.

कहां-कहां से आए मामले?

अभी तक केरल से तीन केस आए थे, जो कि ठीक हो चुके हैं. इसके बाद दिल्ली में एक केस आया, जिसकी वजह से उसके 6 जान-पहचान के लोग भी चपेट में आ गए. तेलंगाना में एक केस आया है. इटली से आए कुल 17 लोग भी कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए, जिनमें से एक भारतीय और 16 इटली के नागरिक हैं. एक मामला गुरुग्राम से सामने आया है. वहीं अब जाता मामला गाजियाबाद से सामने आया है. ऐसे में अब भारत में 27 लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here