गेहूं खरीदी से किसानों में खुशी की लहर


गेहूं खरीदी से किसानों में खुशी की लहर


 


भोपाल : शुक्रवार, मई 28, 2021, 20:50 IST

होशंगाबाद जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड गेहूं खरीदी से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर छाई हुई है। जिले में 75 हजार 709 किसानों से 8 लाख 52 हजार 709 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी होने के साथ ही किसानों को गेहूँ उपज का भुगतान भी प्राप्त हुआ है।

होशंगाबाद के ग्राम हासलपुर के कृषक श्री नरेंद्र यादव ने बताया कि उनके द्वारा मंडी होशंगाबाद खरीदी केन्द्र पर 158 क्विंटल गेहूं उपज का विक्रय किया गया था, जिसका भुगतान उन्हें जल्दी ही प्राप्त हो गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों पर बहुत अच्छी व्यवस्था की गई । किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के साथ साथ कोविड 19 से सुरक्षा गाइडलाइन का भी अच्छे से पालन किया गया। होशंगाबाद के ग्राम सावलखेड़ा के किसान श्री शालिग्राम ने बताया कि उनके द्वारा इस बार 290 क्विंटल गेहूं खरीदी केंद्र पर बेचा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी, साथ ही उन्‍हें 3 दिन में ही विक्रय की गई उपज का भुगतान प्राप्त हो गया था।

डोलरिया के किसान श्री संजीव मिश्रा ने बताया कि कोरोना बीमारी से बचाव के लिए केंद्र पर सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए तुलाई एवं परिवहन कार्य किया गया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। बाबई की ग्राम पंचायत समोन के किसान श्री सुनील यादव और श्री विमल यादव द्वारा केंद्र पर किसानों की सुविधाओं के लिए शासन प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की गई।


प्रदीप वाजपेयी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here