चीन से बढ़ते तनाव के बीच सीमा पर सड़कों के निर्माण में तेजी लाएगा भारत, भेजेगा 1500 मजदूर – Lac standoff india will accelerate the construction of china border roads

LAC पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने सीमा पर सड़कों के निर्माण में और तेजी लाने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय में बुधवार को बड़ी बैठक हुई. बैठक में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO), ITBP, आर्मी, CPWD और गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे.

इंडो-चाइना बॉर्डर रोड (ICBR)- फेज 2 के तहत 32 सड़कों का निर्माण भारत-चीन की सीमा पर होना है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन सड़कों के निर्माण को और ज्यादा गति दी जाएगी. सड़कों के निर्माण के लिए 1500 मजदूरों को लेह-लद्दाख भेजा जा रहा है. कल भी गृह मंत्रालय में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक होगी.

बता दें कि भारत और चीन के बीच इस समय तनाव चरम पर है. दोनों देशों के सैनिकों के बीच LAC पर 15 जून को हिंसक झड़प हुई थी. इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे. तो वहीं न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इसमें चीन के भी 43 सैनिक हताहत हुए थे. इसमें कई की मौत हुई तो कई गंभीर रूप से घायल हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here