छतरपुर में 40 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख का गांजा और तस्करी में इस्तेमाल कार सहित 28 लाख का मशरूका जब्त

छतरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रात्रि हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान झांसी-खजुराहो फोरलेन पर बुंदेलखंड रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर एक हुंडई वरना कार से 40 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गांजा परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार की डिग्गी में 46 पैकेटों में भरा 40 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही छत्तीसगढ़ नंबर की हुंडई वरना कार की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 28 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र नायक पिता स्वामी प्रसाद नायक निवासी ग्राम खैरो और जयपाल सिंह परमार पिता राजेंद्र सिंह परमार निवासी ग्राम चौका, थाना मातगुवां के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम की भूमिका यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव, थाना ईशानगर प्रभारी उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, उप निरीक्षक उमा परिहार, प्रधान आरक्षक धर्मदास अहिरवार, आरक्षक कपिन्द्र घोष, नरेश सिंह, संदीप एवं राहुल यादव सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here