करंट लगने से युवक की मौत, घर की लाइट सुधारने के दौरान हुआ हादसा

शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले ग्राम सकराई में एक 40 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिसको परिजन निजी कार से रात्रि के समय जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे, जहां जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपीकिशन (40) मालवीय पिता गौदा जी निवासी सकराई मजदूरी करके शाम के समय अपने घर लौटा था और अचानक से घर की लाइट बंद हो गई। बंद पड़ी लाइट को युवक सुधार रहा था,इस दौरान करंट का तार युवक के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान युवक के उसकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घर में चिल्ला चोट का शोर सुनकर घर के आसपास रहने वाले लोगों भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इसी मामले में जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर गौरव गौरव पाटीदार ने बताया शाजापुर जिले के सकराई निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे यहां पर अमृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे।अस्पताल प्रशासन के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कल कर शव को परिजनों के सुप्रद किया जाएगा। फिलहाल मृतक युवक का जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here