छत्तीसगढ़ ओपेन स्कूल 10वीं  व 12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोन, जानें डिटेल

 Postponed CGSOS Exam 2021: छत्तीसगढ़ ओपेन स्कूल 10वीं  व 12वीं की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित.

 Postponed CGSOS Exam 2021: छत्तीसगढ़ ओपेन स्कूल 10वीं  व 12वीं की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित.

Postponed CGSOS Exam 2021: छत्तीसगढ़ राज्य ओपेन स्कूल 10वीं  व 12वीं की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई है. इन परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षाओं के रद्द और स्थगित होने का सिलसिला जारी है. अब छत्तीसगढ़  राज्य ओपन स्कूल (Chhattisgarh State Open School) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया गया है. इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन 24 मई 2021 से 15 जून 2021 तक किया जाना था. विभिन्न मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में सीएसओएस के सचिव प्रो. के गोयल की ओर से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है. ऐसे में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की जाती है. परीक्षा के लिए नई तिथि का एलान मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद किया जाएगा. रद्द की जा चुकी हैं 10वीं बोर्ड परीक्षाएं वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कोरोना मामलों के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. साथ ही 12वीं की परीक्षा को अलगे आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. 10वीं के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.यह भी पढ़ें – Sarkari naukri : इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में नौकरी, आवेदन की अंतिम तिथि कल Karnataka SSLC exam 2021: कर्नाटक में 10वीं के एग्जाम्स भी स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
इस आधार पर पास किए जाएंगे 10वीं के विद्यार्थी बोर्ड की ओर से 13 मई को जारी आदेश के अनुसार रद्द की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर पास किया जाएगा. हर लिखित विषय में विद्यार्थियों को 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे. वहीं अतिरिक्त विषयों की लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों को 70 में से अधिकतम 68 नंबर दिए जाएंगे. साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से अधिकतम 29 नंबर विद्यार्थियों को दिए जाएंगे.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here