Postponed CGSOS Exam 2021: छत्तीसगढ़ ओपेन स्कूल 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित.
Postponed CGSOS Exam 2021: छत्तीसगढ़ राज्य ओपेन स्कूल 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई है. इन परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.
इस आधार पर पास किए जाएंगे 10वीं के विद्यार्थी बोर्ड की ओर से 13 मई को जारी आदेश के अनुसार रद्द की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर पास किया जाएगा. हर लिखित विषय में विद्यार्थियों को 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे. वहीं अतिरिक्त विषयों की लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों को 70 में से अधिकतम 68 नंबर दिए जाएंगे. साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से अधिकतम 29 नंबर विद्यार्थियों को दिए जाएंगे.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

