(फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती का दावा किया जा रहा है.
बता दें कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भी लाॅकडाउन घोषित किया गया है. कोरोना वायरस के फैलाव को खत्म करने के लिए लाॅकडाउन जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है.
13 हजार 786 संदिग्धों की जांच
27 अप्रैल शाम 5 बजे की स्थिति में छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 14987 संदिग्धों की जांच की गई है, जिनमें से 13882 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही तो वहीं कुल 37 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जो में 37 कोरोना की ज़द में आए उनमें से 32 पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या शेष 05 है, साथ ही वर्तमान में 27878 व्यक्ति होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: ड्यूटी में तैनात सभी जवानों का होगा COVID-19 टेस्ट, DGP ने दिए निर्देश
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 6:46 AM IST


