छत्तीसगढ़: हथियार बंद नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर किया हमला, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी | narayanpur – News in Hindi

छत्तीसगढ़: हथियार बंद नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर किया हमला, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

आज सुबह 8: 30 बजे के करीब सैकड़ों हथियार बंद नक्सलियों ने अचानक कैम्प पर धावा बोल दिया.(प्रतीकात्मक चित्र)

मामला धौड़ाई थाना क्षेत्र स्थित करियामेटा कैम्प (Cariamata Camp) का है. नारायणपुर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में उग्रवादियों ने सीएएफ के कैम्प पर हमला किया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां करियामेटा कैम्प (Cariamata Camp) पर नक्सलियों ने हमला (Naxalites Attacked) किया है. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है. इस दौरान सीएएफ के एक जवान के सिर में गोली लग गई, जिससे वह शहीद हो गया. बस्तर के आईजी ने मामले की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, मामला धौड़ाई थाना क्षेत्र स्थित करियामेटा कैम्प का है. नारायणपुर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में उग्रवादियों ने सीएएफ के कैम्प पर हमला किया है. अभी भी रुक- रुक कर दोनों और से फायरिंग हो रही है. बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है. वहीं,  पिछले 2 घंटों से नक्सली कैम्प पर रुक रुककर फायरिंग कर रहे हैं. सीएएफ का यह कैम्प दंतेवाड़ा और नारायणपुर के बीच घनघोर जंगल में बारसूर पल्ली मार्ग पर स्थित है. आज सुबह 8: 30 बजे के करीब सैकड़ों हथियार बंद नक्सलियों ने अचानक कैम्प पर धावा बोल दिया.

पिता का अपहरण कर लिया है
बता दें कि इसी महीने 7 जुलाई को खबर सामने आई थी कि दंतेवाड़ा (Dantewada) में नक्सलियों ने एक पुलिस आरक्षक (Police Constable ) के पिता का अपहरण कर लिया है. देर रात नक्सलियों ने इस करतूत को अंजाम दिया था. बेटे के पुलिस में भर्ती होने से नाराज होकर नक्सलियों द्वारा ये कदम उठाया जाना बताया जा रहा था. नक्सलियों ने आरक्षक के पिता और मां दोनों का अपहरण किया था, लेकिन बताया जा रहा था कि 62 वर्षीय मां को आधे रास्ते से नक्सलियों ने वापस भेज दिया और आरक्षक के पिता 64 वर्षीय लच्छू तेलाम को साथ ही ले गए. वहीं, बहन के साथ मारपीट भी की गई थी.बुजुर्गों को भी अब नक्सली परेशान करने पर तुल गए हैं
दंतेवाड़ा के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने न्यूज 18 को बताया था कि ग्राम गुमियापाल के पटेल पारा से नक्सलियों ने पुलिस आरक्षक अजय तेलाम के पिता व मां का अपहरण किया है. अजय तेराम पहले स्थानीय आश्रम में मुंशी था. करीब एक साल पहले उसने पुलिस में भर्ती होने की इच्छा जताई थी. वो अभी नव आरक्षक है. पुलिस में भर्ती होने से नाराज नक्सलियों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है. बुजुर्गों को भी अब नक्सली परेशान करने पर तुल गए हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here