छत्तीसगढ़ः प्रेम प्रसंग में घर से भागे भाई-बहन को घरवालों ने जहर देकर मार डाला, सबूत मिटाने को जला दी लाश | durg – News in Hindi

छत्तीसगढ़ः प्रेम प्रसंग में घर से भागे भाई-बहन को घरवालों ने जहर देकर मार डाला, सबूत मिटाने को जला दी लाश

छत्तीसगढ़ के भिलाई में डबल मर्डर से फैली सनसनी. (सांकेतिक फोटो)

छत्तीसगढ़ के भिलाई में दिल दहला देनेवाली वारदात. घर की इज्जत के नाम पर परिजनों ने चचेरे भाई बहन की हत्या (Double Murder) कर दी. पुलिस ने युवती के सगे भाई और चाचा को कत्ल के आरोप में किया गिरफ्तार.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 12, 2020, 6:27 PM IST

छ्त्तीसगढ़. प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई (Bhilai) में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. यहां चचेरे भाई बहन के आपस में प्रेम प्रसंग और घर से भाग जाने पर घरवालों ने दोनों को पहले जहर देकर जान से मार (Double Murder) डाला. उसके बाद सबूत मिटाने के मकसद से दोनों की लाश को रातोरात जला दिया. सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात (Crime in Chhattisgarh) के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में युवती के सगे भाई और चाचा को गिरफ्तार किया है. दोनों ने अपने अपराध, हत्या और शव जलाने की बात कबूल भी कर ली है.

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई की 21 वर्षीय ऐश्वर्या कप्पल और चचेरे भाई श्रीहरि कप्पल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीते दिनों ऐश्वर्या की शादी तय हुई, तो दोनों अपने घरों से भाग निकले. परिवारवालों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. भिलाई के सीएसपी अजित यादव ने बताया कि 4 दिन पहले ही पुलिस दोनों को चेन्नई से पकड़कर ले आई और एसडीएम के सामने पेश कर उन्हें घरवालों के हवाले कर दिया. इसके बाद 10 अक्टूबर की रात युवती के सगे भाई और चाचा ने इस संगीन वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने युवती और युवक को जबरन जहर पिलाकर पहले उनकी हत्या कर दी. इसके बाद सबूत नष्ट करने के इरादे से दोनों की लाश को नदी किनारे ले जाकर जला दिया.

Marwahi By Poll: अजीत जोगी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, इस बार ‘Doctor’ लगाएंगे नैया पार!

सीएसपी ने बताया कि पुलिस को सोमवार के दिन प्रेमी जोड़े के घर पर विवाद की बात पता चली थी. जांच-पड़ताल के क्रम में युवक और युवती की हत्या और लाश जलाने का खुलासा हुआ, जिसके बाद युवती के सगे भाई और चाचा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है. मामले की गहन जांच की जा रही है. इधर, बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने घर से भागकर किसी मंदिर में शादी कर ली थी. जिस वक्त पुलिस ने उन्हें चेन्नई से लाकर एसडीएम के सामने पेश किया था, उस समय भी दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उन्हें घरवालों के हवाले न किया जाए. लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को उनके घरवालों के हवाले कर दिया, जिसके बाद यह जघन्य वारदात सामने आई. (इनपुट- आदित्य)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here