रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी की पूरक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है. पूरक परीक्षा देने के इच्छुक छात्र दो अगस्त से आवेदन कर सकेंगे. सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2021 है. जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 28 अगस्त तक किए जा सकते हैं. बोर्ड ने अपनी नोटिस में कहा है कि हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी. जो छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कहा है कि हायर सेकेंडरी परीक्षा का अभी पैटर्न तय नहीं किया गया है. इसका फैसला परिस्थितियों के अनुरूप लिया जाएगा. पूरक परीक्षा में करीब 10 हजार छात्रों के शामिल होने का अनुमान है.
पांच हजार से अधिक छात्र हो गए हैं फेल
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 27 जुलाई को घोषित किए थे.12वीं में इस बार 97.43 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं, 5 हजार से ज्यादा छात्र ओपन बुक एग्ज़ाम के बाद भी फेल हो गये हैं. इस साल 2 लाख 89 हजार 23 छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2 लाख 86 हजार 850 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें
Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Source link

