जल-संसाधन राज्य मंत्री श्री कावरे द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा


जल-संसाधन राज्य मंत्री श्री कावरे द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा


 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 13, 2021, 18:50 IST

जल-संसाधन राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने आज मंत्रालय में जल-संसाधन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बालाघाट क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने के लिये आवश्यकताएँ बतायें। शासन स्तर पर होने वाली कार्यवाही से भी अवगत करवायें और सभी लंबित परियोजनाओं का पेपर वर्क पूर्ण करें। बैठक में जल-संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here