जिलाधिकारी और एसएसपी ने धसान नदी के खरवांच घाट का किया निरीक्षण जांचे हालात – Bundelkhand News


District Magistrate and SSP inspected the Kharwanch Ghat of Dhasan River to check the situation

झाँसी। बुन्देलखंड के झांसी जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह ककरबई थाने पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण किया। इसके अलावा खरवांच घाट का भी निरीक्षण करते हुए अवैध खनन की जानकारी ली। जिसमें उन्हें संतोषजनक जबाब नहीं मिला।

झांसी जिलाधिकारी धसान नदी के खरवांच घाट का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बालू भंडारण को देखा और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अवैध खनन कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा ककरबई थाने का निरीक्षण करते हुए थाने की इमारत को बेहतर बनाये जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिये।

थाने पर रखे शिकायत रजिस्टर तथा भू-मफिया सम्बधित जानकारी प्राप्त की और अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहनों की जानकारी ली।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here