मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च को आया था.
वीडियो कॉफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए दिल्ली मीडिया (Delhi Media) को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बताया कि किस तरह प्रदेश सरकार कोरोना के खिलाफ जंग को लड़ रही है.
सीएम भूपेश बघेल ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
वीडियो कॉफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए दिल्ली मीडिया (Delhi Media) को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बताया कि किस तरह प्रदेश सरकार कोरोना के खिलाफ जंग को लड़ रही है. CM भूपेश बघेल ने बताया की बाकी प्रदेश के मुकाबले छतीसगढ़ में कोरोना के मामले में कमी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि सरकार और प्रदेश की जनता कोरोना को गंभीरता से न लें.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च को आया था. इसके बाद प्रशासन हरकत में आई और विदेश से आने वाले एक-एक व्यक्ति को होम क्वारेन्टाइन में रखा गया. जिसमें भी सिमटम दिखा उसका टेस्ट किया गया. छत्तीसगढ़ में अब तक मात्र 3000 लोगों का ही टेस्ट हो सका है. इस पर CM बघेल ने बताया कि राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट हो सके इसकी व्यवस्था भी करने की ओर प्रयासरत है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 9, 2020
कोरोना से निपटने को लेकर किए गए छत्तीसगढ़ सरकार के अहम फैसले
छत्तीसगढ़ सरकार प्राइवेट अस्पतालों को टेक ओवर का फैसला लिया था.
छतीसगढ़ में 65 लाख राशनकार्ड होल्डर हैं. 56 लाख गरीबी रेखा के नीचे हैं, उन सभी को 2 महीने तक
मुफ्त राशन देने का फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है.
बुधवार तक की डेटा के अनुसार 40 लाख परिवारों ने राशन ले लिया है.
लॉकडाउन में प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से फीस वसूल नहीं कर सके, राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी किया है.
लॉकडाउन पर होगा फैसला
वहीं लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि 11 अप्रैल को लॉकडाउन की सीमा बढ़ाने पर PM नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बैठक करेंगे. उसके बाद 12 अप्रैल को प्रदेश में उच्चस्तरीय बैठक करके फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: रायपुर में इन जगहों पर लगेंगे सैनिटाइजिंग टनल, किया जाएगा अल्कोहल स्प्रे
लॉकडाउन में प्राइवेट स्कूल नहीं कर सकेंगे फीस वसूली, सरकार ने जारी किया आदेश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 9, 2020, 4:34 PM IST


