दुर्ग में गर्लफ्रेंड का कत्लेआम, जवान के घर में घुसकर किया पत्नी-बेटे का मर्डर

Last Updated:

दुर्ग-भिलाई में STF जवान के घर में घुसकर एक महिला ने उसकी पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया. इस घटना में पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

दुर्ग में गर्लफ्रेंड का कत्लेआम, जवान के घर में घुसकर किया पत्नी-बेटे का मर्डरZoom

दुर्ग में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. स्मृति नगर इलाके में एक महिला सरोजनी भारद्वाज (25) ने STF जवान ललितेश यादव के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में जवान की पत्नी रीना यादव (35) छोटे बेटे आदित्य यादव (8) की मौत हो गई, जबकि बेटी नैना यादव (12) गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. घटना के पीछे की वजहों की जांच जारी है. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर महिला का अवैध संबंध STF जवान से था और दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. यही संबंध आगे चलकर इस खौफनाक घटना की वजह बना. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पहले भी जवान के संपर्क में थी और घटना के एक दिन पहले उसे समझाकर वापस भेजा गया था. लेकिन अगले ही दिन वह लौट आई और मौका पाकर इस वारदात को अंजाम दे दिया.

आरक्षक घर पर नहीं था, तब फ्लैट में घुसी
जानकारी के मुताबिक आरोपी सरोजनी भारद्वाज सुबह करीब 8 बजे STF कॉलोनी के फ्लैट में घुसी. उस समय जवान घर पर मौजूद नहीं था. आरोपी ने घर में मौजूद पत्नी रीना यादव, बेटी नैना और बेटे आदित्य पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. चीख पुकार के बीच एक बेटी घर से बाहर निकली और उसने पड़ोसियों को बताया, जबकि एक अन्‍य बेटी बाथरूम में जाकर छिप गई. घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पड़ोसियों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मां और बेटे की मौत, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही
हमले में रीना यादव और उनके बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 12 वर्षीय बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवती और STF जवान की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. दोनों के बीच संबंध भी बने थे. बताया जा रहा है कि आरोपी को दुर्ग में किराए के मकान में रखा गया था.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here