वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान गोलीबारी, ट्रंप सुरक्षित; पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित Washington Hilton होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई इस फायरिंग से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।

इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई इस सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति के सुरक्षित होने की खबर राहत देने वाली है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।” उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य अमेरिकी नेताओं की सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना भी की।फिलहाल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here