“किसान की मेहनत का सम्मान हमारी प्राथमिकता”—विदिशा-रायसेन में शिवराज सिंह चौहान ने उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र में गेहूं और चना उपार्जन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बंपर उत्पादन को देखते हुए गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया है, ताकि हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना, तौल व्यवस्था और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।Shivraj Singh Chouhan ने जोर देकर कहा कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here