नीतीश पर लालू का वार, ‘15 साल की पंक्चर सरकार, बर्बाद कर दिया पूरा बिहार’ – Lalu prasad yadav attacks bihar nitish kumar government on migrant laborers

  • नीतीश सरकार पर लालू यादव का वार
  • ट्वीट कर कविता के जरिए साधा निशाना

कोरोना वायरस महासंकट के बीच बिहार सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. विपक्ष की ओर से बिहार की नीतीश कुमार की सरकार को निशाने पर लिया जा रहा है और मजदूरों के प्रति लापरवाही का जिम्मेदार बताया जा रहा है. अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी अपने अंदाज में बिहार सरकार को निशाने पर लिया है.

लालू यादव की ओर से ट्वीट कर बिहार सरकार को घेरा गया. लालू प्रसाद यादव की ओर से ट्वीट में ये कविता लिखी गई… ट्वीट में लिखा गया कि

15 साल की पंक्चर सरकार

गरीब मज़दूर की दुश्मन सरकार

15 साल की पंक्चर सरकार

ज़मीनी विकास में बंजर सरकार

15 साल की पंक्चर सरकार

बर्बाद कर दिया पूरा बिहार

बिलखता नौनिहाल,तड़पता मज़दूर,मरता किसान

ड़बल इंजन सरकार बंद करो सुशासनी झूठ का दुकान

इकोनॉमी को सुपर बूस्टर, पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

गौरतलब है कि बिहार सरकार के द्वारा लगातार प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में की गई देरी पर राजद की ओर से निशाना साधा गया था. लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी जारी है.

प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में हुई देरी पर तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि सरकार को तुरंत मजदूरों को वापस लाना चाहिए, अगर सरकार के पास पैसा नहीं है तो वह पचास ट्रेनों का खर्च देने के लिए तैयार हैं.

‘ट्रेन में बैठने से रोक दिया, लेकिन कागज में हम लोग बंगाल पहुंच गए’, मजदूरों का दर्द

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई मौकों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर लोगों को वापस राज्य बुलाने का विरोध किया था. हालांकि, बाद में जब केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी दी गई तो बिहार सरकार मजदूरों को लाने में राजी हुई. इसके बाद अब ट्रेनों के जरिए मजदूरों को वापस लाया जा रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here