नैनीताल: भारी बारिश में भी नहीं डिगे कदम, घंटों भीगकर शराब खरीदते दिखे लोग – Nainital people line up in hailstorm to buy liquor stunning visuals

  • ओलावृष्टि-बारिश में भी शराब के लिए लगी रही लाइन
  • सुबह से दुकान के बाहर लगी भीड़, 1 घंटे हुई बारिश

लॉकडाउन के बीच कई राज्यों में शराब की बिक्री पर से पाबंदी उठा ली गई है. इसकी इजाजत मिलने के बाद शराब की दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं. खरीदारों में भी बड़ी बेताबी दिख रही है. इसी वजह से देश के अलग-अलग कोनों में शराब दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं. इसे रोकने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ रही हैं. दिल्ली में तो हालत यह हो गई कि भीड़ को देखते हुए दुकानें बंद करानी पड़ीं. इस बीच नैनीताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया जिसमें लोग शराब की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद दिखे. यह आलम तब था जब वहां मूसलाधार बारिश हो रही थी.

दरअसल, नैनीताल में लॉकडाउन के दौरान एक महीने से भी ज्यादा वक्त के बाद शराब की दुकानें खुली हैं. दुकान खुलते ही शराब के शौकीन इस कदर दुकानों पर टूट पड़े जैसे मानो आज ही शराब खत्म होने वाली है. नैनीताल के माल रोड की दुकान पर शराब के शौकीन भारी बारिश और ओलावृष्टि में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. 1 घंटे से हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि भी इन शराब के शौकीनों के कदमों को नहीं डिगा पाई.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें, उत्तराखंड में सोमवार को शराब की दुकानें खोल दी गई थीं लेकिन नैनीताल में पहली बार शराब की दुकान मंगलवार को खुलीं. शराब खरीदने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग घरों से निकले और सुबह 7 बजे से लाइन में लग गए. भारी बारिश के बावजूद शराब खरीदने वालों के हौसले डिगते नजर नहीं आए. जब तक शराब की दुकान पूरी खाली नहीं हो गई, ये लोग यूं ही बारिश में भीग कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. जिन्हें शराब मिल गई, उनके चेहरे खुशी से तर देखे गए, जबकि बोतल ना पा सकने वालों के चेहरे पर साफ मायूसी देखी जा रही थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here