Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जनपद पंचायत का एक अधिकारी उस वक्त हैरान हो गए, जब अचानक दस्तावेजों में मृत एक शख्स उनके सामने उपस्थित हो गया. शख्स ने अधिकारी को बताया कि साहब मुझे न्याय दीजिए. मैं जिंदा हूं, फिर भी कागजों में मुझे मृत घोषित कर दिया गया है. इसके चलते सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है. प्रशासन स्तर पर मामले की जांच की जा रही है.
Source link

