पत्नी की मौत के 15 दिन बाद श्मशान घाट पहुंचा कॉन्स्टेबल, फांसी लगाकर दे दी जान

बालोद. खुशहाल जिंदगी का सपना संजोए एक कॉन्स्टेबल की दुनिया तब उजड़ गई, जब शादी के कुछ ही माह के भीतर पत्नी ने उसे अलविदा कह दिया. पत्नी की मौत के बाद एक माह में भी सदमे से उबर नहीं पाया और पत्नी के दाह संस्कार स्थल पर जाकर फांसी पर झूल गया. घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार की है, जहां मनीष नेताम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 30 वर्षीय मनीष पेशे से आरक्षक था जो धमतरी जिले के बोरई थाने में पदस्थ था. घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ लोग नदी की ओर गए थे. एक पेड़ पर रस्सी के सहारे मनीष का लटका हुआ शव मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष नेताम की शादी जून माह में हेमलता नेताम के साथ हुई थी. 15 दिन पहले 25 जुलाई को घर का काम करने के दौरान अचानक उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई और अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से आरक्षक मनीष काफी दुखी था और पत्नी के दाह संस्कार स्थल पर जाकर रोता रहता था.

पत्नी की मौत के बाद ड्यूटी पर नहीं गया
बताया जा रहा है कि दो माह पहले हुई शादी के बाद दोनों पति-पत्नी इतने घुल मिल गए थे कि उसकी मौत के बाद से आरक्षक मनीष अपनी ड्यूटी पर नहीं गया था. जिस समय पत्नी की मौत हुई उस समय वह ड्यूटी कर रहा था लेकिन जैसे ही उसे घटना की जानकारी हुई वह दौड़कर अपने घर आ गया और तब से लेकर अपने गांव टेकापार में ही रह रहा था. बालोद थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है. आगे जांच की जा रही है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here