पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिये 51 जिलों में छात्रावास का संचालन


पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिये 51 जिलों में छात्रावास का संचालन


 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 2, 2021, 20:03 IST

प्रदेश के 51 जिलों में 100 सीटर पिछड़ा वर्ग बालक एवं 50 सीटर कन्या छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं। इन छात्रावासों का संचालन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

उज्जैन जिले में 100 सीटर बालक तथा 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन का निर्माण पूर्णता की ओर है। जबलपुर जिले में 500 सीटर पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास भवन निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति का 40 विद्यार्थियों को लाभ

पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च अध्ययन करने के लिये विभाग द्वारा आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। इस वर्ष अब तक करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि 40 विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के रूप में मंजूर की गई है।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here