Covaxin has not yet had Phase 3 trials, Approval was premature and could be dangerous, Shashi Tharoor and Jairam Ramesh raises concerns – Covaxine ने पूरा नहीं किया फेज-3 ट्रायल, मानकों को किनारे रख दी गई हरी झंडी, 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने एकसाथ बोला हमला

'Covaxine ने पूरा नहीं किया फेज-3 ट्रायल, मानकों को किनारे रख दी गई हरी झंडी', 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने एकसाथ बोला हमला

नई दिल्ली:

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) कोवैक्सीन (Covaxine) को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor) और जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने चिंता जताई है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों को किनारे रखकर इस वैक्सीन (Covaxine) को हरी झंडी दी गई है. यह खतरनाक हो सकता है. 

यह भी पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने ट्वीट किया है,  “कोवैक्सिन ने अभी तक फेज-3 का ट्रायल पूरा नहीं किया है. इस्तेमाल की स्वीकृति समय से पहले दी गई है जो खतरनाक हो सकती है. @drharshvardhan जी कृपया स्थिति स्पष्ट करें. जब तक इसका ट्रायल पूरा नहीं हो जाता, इसके उपयोग से बचा जाना चाहिए. इस बीच भारत टीकाकरण अभियान की शुरुआत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के साथ शुरू कर सकता है.”

Covid-19 वैक्सीन को ग्रीन सिग्नल मिलने पर PM मोदी ने देश को दी बधाई, कहा- कोरोना मुक्त राष्ट्र…

दूसरे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन को परमिशन देने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “भारत बायोटेक पहले दर्जे की कंपनी है, लेकिन यह हैरान करने वाला है कि इसकी वैक्सीन Covaxine के लिए फेज-3 के ट्रायल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रोटोकॉल संशोधित किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan जी को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए.”

कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत का इंतजार खत्म, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के टीके को मंजूरी

Newsbeep

बता दें कि दो दिन पहले ही सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया और ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड को अंतिम मंजूरी देने की सिफारिश ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को भेजी थी. इसके बाद कल भारत बायोटेक और ICMR द्वारा विकसित कोवैक्सीन की भी सिफारिश की थी. इन दोनों वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत आज ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दे दी.

वीडियो- मुकाबला : एम्स निदेशक बोले, कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर चिंता न करें देशवासी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here