पूर्व सीएम रमन सिंह का भूपेश सरकार पर निशाना, गौठानों में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप, टीएस सिंहदेव पर भी ली चुटकी

र्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव के दौरे पर हैं. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना साधा है.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव के दौरे पर हैं. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव के ज्यादातर गौठानों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है.

राजनांदगांव. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव (Rajnandgaon) के दौरे पर हैं. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव के ज्यादातर गौठानों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. कई गौठानो में स्थिति यह है कि न पानी है, न चारा है न गेट है. साथ ही टीएस सिंह देव पर भी उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली में टीएस सिंह देव बैठे हैं और अपने मुख्यमंत्री बनने और ढाई साल पूरे होने की याद शीर्ष नेतृत्व को दिला रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शहर के गायत्री मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में पहुंचे थे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर हम जनता तक जाएंगे. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में भी जनता को अवगत कराएंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने टीएस सिंहदेव पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार फिर टीएस सिंहदेव दिल्ली पहुंचे हैं और अपने शीर्ष नेतृत्व को याद दिला रहे हैं कि ढाई साल पूरा हो गया है और मुख्यमंत्री बनने की बारी मेरी है. इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here