प्रयागराज: श्रमिकों को लेकर जा रही बस पलटी, 24 से ज्यादा मजदूर घायल – Corona virus lockdown bus accident migrant workers injured hospital jaipur west bengal

  • बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रमिकों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी. सवारनवाब गंज के सहावपुर के पास बस हाइवे से नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है.

इससे पहले आज सुबह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी. प्रवासी मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन, बिजली के पोल से टकरा गई. जिसके बाद वैन पलट गई और दो मजदूरों की मौत हो गई. गौरतलब है कि देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- UP में फिर मजदूरों के साथ सड़क हादसे, बुलंदशहर-मिर्जापुर में 5 मजदूरों की मौत

कई जगह मजदूर फंसे रहे, जिसके बाद वो पैदल ही घर की ओर रवाना होने लगे. कुछ जगह मजदूर पैदल जाते नजर आए तो कई जगह साइकिल से ही घर के लिए रवाना हो गए. कुछ बस और ट्रक पर सवार होकर भी अपनी मंजिल की ओर जा रहे हैं. अपने घरों की ओर जाते ये मजदूर हादसों का भी शिकार हो रहे हैं.

मिर्जापुर में भी हुए हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ था. यहां सड़क से चालीस फीट की दूरी पर इनोवा गाड़ी खड़ी कर जमीन पर सो रहे चार प्रवासी मजदूरों को एक डम्पर ने कुचल दिया. इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. ये सभी मजदूर मुंबई से बिहार जा रहे थे.

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के ही ओरैया में एक एक्सीडेंट में दो दर्जन से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी. इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मालगाड़ी ने रेलवे ट्रैक पर मौजूद मजदूरों को रौंद दिया था.

ये भी पढ़ें- औरैया हादसा: चाय पीने के लिए ढाबे पर रुके थे मजदूर, पीछे से मौत बनकर आया ट्रक

बता दें कि मजदूरों को वापस पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही है, जिसमें 30 लाख से अधिक मजदूरों के वापस पहुंचने का दावा भी किया गया है. हालांकि, प्रवासी मजदूरों की संख्या इतनी अधिक है कि हर किसी के पास अभी तक मदद नहीं पहुंच पाई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here