प्रियंका के हत्यारों को फांसी दो के नारों के साथ किया कैंडल मार्च – Bundelkhand News


झांसी। हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या के विरोध में संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश दीक्षित के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई पार्क में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद उनकी निर्ममता से हत्या पर आक्रोश प्रकट किया गया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रियंका के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो की आवाज गूंजती रही। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नीलेश दीक्षित ने कहा कि समाज के लोग अपने घर में छिपे अपराधियों का साथ न देकर खुद उनके खिलाफ खड़े हों। कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए आंदोलन भी करेंगे। अभी तो सिर्फ कैंडल मार्च हीं निकाला है, जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल सचिव आशीष तिवारी, जिला महासचिव कैलाश नारायण भगत जी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, बाल किशन पाल, रामचरण पाल, जयप्रकाश यादव,धर्मेंद्र उदेनिया, निक्की मिश्रा, राज कुशवाहा, महेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रविन्द्र नगाइ, ज्ञान सिंह गुर्जर, छेदीलाल राठौर, फूल सिंह कुशवाहा, गौरव ठाकुर, विक्रम सिंह, समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here