पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार अलर्ट. (सांकेतिक तस्वीर)
Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने फिलहाल लॉकडाउन (Lock Down) नहीं लगाने का फैसला लिया है. कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत लोगों को दी गई है.
सरकार ने सभी जिम और स्विमिंग पूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. शराब दुकानों को भी शाम 6:00 बजे तक ही खुली रखने की इजाजत होगी. तेलीबांधा और बूढ़ा तालाब के आसपास की चौपाटी भी शाम 6:00 बजे के बाद बंद कर दी जाएगी. इधर, रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चैबे और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस के सभाकक्ष में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई.
टीकाकरण का कार्य अच्छा हो रहा: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पूरे देश सहित अपने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. विभाग ने पिछले साल भी इस पर काबू पाने के सभी उपाय किए थे और सफल भी हुए थे. अब फिर उन्हीं गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है. विशेष कर रायपुर,दुर्ग और बेमेतरा जिले में जहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसे रोकने के लिए टेस्टिंग बढ़ाने ,कान्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि रायपुर जिले में मरीजों को अधिक ऑक्सीजीनेटेड बेड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए. स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर से जिले में किए जा रहे कार्याें की जानकारी भी ली. साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की समुचित मॉनिटरिंगऔर समय पर दवाई मुहैया कराने की बात कही.मंत्री रविंद्र चैबे ने सभी विभागीय अधिकारियों को कठिन परिस्थिति में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए सराहना की. उन्होंने कहा कि परिस्थिति अनुरूप जिले के कलेक्टर डीएमएफ और सीएसआर मद की राशि का उपयोग कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में नियमों का अधिक कड़ाई से पालन हो और नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग हो. बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों में आने वाले लोगों से चालान काट कर फाइन वसूली जाए.
रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने टीकाकरण पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों में टारगेट पूरे होने चाहिए. रष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला स्वास्थ्य ने प्रदेश के अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध बेड की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के डेडिकेटेड कोविड 33 अस्पतालों में कुल 4051 बेड हैं जिसमें 1341 ऑक्सीजीनेटेड,438 एच डीयू और440 आई सीयू बेड हैं. 65 कोविड केयर सेंटर में 8780 कुल बेेड में 1087 ऑक्सीजीनेटेड बेड हैं.