हिंदपीढ़ी और आसपास के इलाके में शनिवार को 6,690 लोगों की जांच की गई. पिछले दिनों 28,996 लोगों की जांच की गई थी. (प्रतीकात्मक फोटो)
पहला व्यक्ति शहर के गूलर नाका मुहल्ले का रहने वाला है जबकि दूसरा शख्स बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव का निवासी बताया जा रहा है.
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि दूसरा संक्रमित व्यक्ति बिसंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और यह निजामुद्दीन के मरकज जमात में शामिल होने गया था. यह शख्स भी बिना किसी जांच के अपने घर में रह रहा था. जानकारी के बाद उसे घर से लाकर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था. आज इसकी भी रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई है. अभी यह व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में कोरेनटाइन है और भी कुछ व्यक्ति हैं जिनकी तलाश बराबर की जा रही है.
यूपी में 258 पॉजिटिव
बता दें उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिले. शनिवार को 75 नए मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए. इसमें 54 लोग वे हैं जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात शामिल हुए थे. अब तक प्रदेश के 30 जिलों में कुल 258 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें 108 मरीज ऐसे हैं, जो तबलीगी जमात में शामिल हुए थे.वेस्ट यूपी में 135 संक्रमित मरीज
कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या पश्चिम यूपी से है. यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 135 पहुंच गई है. अभी तक सर्वाधिक 58 मरीज नोएडा में मिले हैं. वहीं 268 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया. जबकि दो और मरीजों को छुट्टी दे दी गई. अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या भी बढ़कर 21 हो गई है. प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते दो दिनों में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से हुए इजाफे के पीछे तबलीगी जमात में शामिल लोग मुख्य कारण हैं. यूपी में अब कोरोना वायरस का संक्रमण कुल 30 जिलों तक फैल गया है.
ये भी पढ़ें:
UP में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 219, नोएडा में 55, आगरा में 45 केस
फतेहपुर Lockdown: मुफलिसी के बावजूद ये शख्स रोज गरीबों तक पहुंचा रहा भाेजन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बांदा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 8:26 AM IST


