बागेश्वर धाम में आदिवासी जन जागृति सम्मेलन आज देश भर के आदिवासियों से बागेश्वर धाम सरकार करेंगे संवाद

छतरपुर। सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में रविवार को विशाल आदिवासी जन जागृति सम्मेलन आयोजित हो रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश भर के आदिवासियों से संवाद करेंगे। इस सम्मेलन में हजारों की तादाद में आदिवासियों को आमंत्रित किया गया है। देशभर में काम कर रही धर्म परिवर्तन गैंग आदिवासियों को टारगेट करती है। इसलिए महाराज श्री ने देशभर के आदिवासियों को बुलाकर उन्हें सनातन के प्रति जागरूक करने का प्रयास शुरू किया है।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि रविवार को देशभर के आदिवासियों को बागेश्वर धाम बुलाया है। सभी वनवासी भाइयों से संवाद कर उन्हें अपने आदि धर्म सनातन से जुड़े रहने की प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा की भोले भाले आदिवासी भाइयों को धर्म परिवर्तन करने वाली गैंग लालच देकर अपनी और आकर्षित करती है और धीरे-धीरे उनका धर्म नष्ट करने का प्रयास करती है ऐसी किंग से आदिवासी भाइयों को सचेत करना है सभी हिंदुओं को जात-पात की खाई से बाहर निकाल कर एकजुट करने का जो संकल्प लिया गया है उसी के तहत यह कार्य किया जा रहा है महाराज जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाली आदिवासी परिवारों को इस सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। महाराज श्री ने कहा कि हमारे भोले भाले आदिवासी भाई धर्म परिवर्तन करने वाली गैंग के जंगल में फंस जाते हैं और वह अपने सनातन धर्म से दूर हो जाते हैं उन्हें यह पीड़ा लगातार सता रही थी इसी उद्देश्य से वह सभी आदिवासी भाइयों से संवाद कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपने यहां हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं वे अपने गांव में एक मंडली बनाकर धर्म से जुड़े रहने के लिए कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here