युवतियों ने कई आरोप लगाए हैं.
कलेक्टर रानू साहू ने कोविड-19 महामारी के चलते शव परीक्षण के संबंध में संचालनालय चिकित्सा शिक्षा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डी को नोटिस जारी कर दिया है.
इस बीच जब युवती को राजनांदगांव से रायपुर ले जाया जा रहा था रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. युवती की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. वहीं इस पूरे मामले में क्वारंटाइन सेंटर रह रहीं अन्य युवतियों ने बताया कि मृतक युवती जब वापस आई तो उसका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ था. युवतियों का आरोप है कि जिस दिन युवती आई थी उसी दिन से उसकी तबीयत काफी खराब थी. दूसरे दिन मामले का पता चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज राजनंदगांव भेजा गया. तबीयत खराब होने के बाद युवती को रायपुर रेफर किया गया. रायपुर जाते समय युवती ने दम तोड़ दिया.
युवती की रिपोर्ट का इंतजार
वहीं पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिया हैं. युवती की मौत के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया और परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया. फिलहाल मृतक युवती का कोरोना सैंपल टेस्ट का रिपोर्ट आना बाकी है. पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल कुछ भी कहा नहीं गया है. तो वहीं मामले की गंभीरता को देख कलेक्टर रानू साहू ने कोविड-19 महामारी के चलते शव परीक्षण के संबंध में संचालनालय चिकित्सा शिक्षा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब प्रस्तुत करने कहा है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 44 नए केस, एक्टिव मरीज अब बढ़कर हुए 185
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बालोद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 25, 2020, 9:12 AM IST