बिजली कंपनी के जोन स्तर पर हेल्प डेस्क सुविधा प्रारंभ


बिजली कंपनी के जोन स्तर पर हेल्प डेस्क सुविधा प्रारंभ


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 18:46 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर इंदौर शहर के सभी बिजली जोनों पर हेल्प डेस्क प्रारंभ की गई है। यहां बिजली कर्मचारी आगंतुक उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी शिकायतों के समाधान में मदद करेंगे।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में इंदौर के पांच, देवास के दो, उज्जैन के दो, रतलाम के दो जोन पर हेल्प डेस्क सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इंदौर में यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है। शेष जगह अगले तीन दिनों में सुविधा शुरू कर दी जाएगी। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि इंदौर के अन्नपूर्णा, नवलखा, सत्यसाईं, विजय नगर, सुभाष चौक जोन पर हेल्प डेस्क प्रारंभ की गई है। इसी तरह देवास के सीनियर जोन एवं सिटी जोन पर, उज्जैन के वल्लभ नगर एवं मक्सी रोड, रतलाम के विनोबा नगर, त्रिवेणी जोन पर अगले तीन दिन में हेल्प डेस्क प्रारंभ हो जाएगी।

उपभोक्ता प्रसन्न हुए

इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव ने बताया कि इंदौर में पांचों जोन पर प्रारंभ हेल्प डेस्क पर बेहतर संवाद क्षमता रखने वाले युवाओं को तैनात किया गया है। इससे उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं व शिकायतों का समाधान होगा। पहले दिन इंदौर की हेल्प डेस्क पर आने वाले उपभोक्ता प्रसन्न नजर आए।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here