बुंदेलखण्ड क्रान्ति दल ने मनाया काला दिवस – Bundelkhand News


बुंदेलखण्ड क्रान्ति दल ने मनाया काला दिवस, bundelkhand revolution party celebrated black day

झाँसी बुंदेलखंड क्रांति दल ने आज 31 अक्टूबर को काला दिवस मनाया। इस दौरान दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे के निकट स्थित गांधी उद्यान में धरना देकर प्रदर्शन किया।

दल के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 1956 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बुंदेलखंड राज्य का अस्तित्व समाप्त किया था, इसलिए आज का दिन बुंदेलखंडवासियों के लिए काला दिन है।

हमारी वर्षों से मांग चली आ रही है कि बुंदेलखंड राज्य को पहले की तरह स्वतंत्र राज्य बनाया जाए तथा पूर्व की तरह राज्य की बहाली फिर से की जाए। धरना, प्रदर्शन व सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here