बुन्देलखंण्ड विश्वविद्यालय में 24 वा दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित – Bundelkhand News



24th convocation held in Bundelkhand University

Sep 26, 2019 05:23

326

0

झाँसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 24 वें दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियाँ तथा पदक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन को शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व कुल गीत से हुई। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसबी निमसे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह आपको जीवन की सफलता की एक और सीढ़ी पार करने का अनुभव कराता है। यह समारोह इस बात का भी सूचक है कि आपको आने वाला अपना खुद का भविष्य तय करना है। भविष्य को कहां और किस दिशा में ले जाना है, इस पर चिंतन करने का अवसर भी दीक्षांत समारोह देता है। प्रारंभ में कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशंपायन ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही विश्वविद्यालय का लक्ष्य है। विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर कैसे बने, इस पर लगातार विश्वविद्यालय काम कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि को पुस्तक भी भेंट की। समारोह में दीक्षांत समारोह की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पदक तथा शोध कार्य पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here