मंत्री डॉ. मिश्रा ने संबल योजना में एक करोड़ 38 लाख रूपये किये वितरित
भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 25, 2020, 19:19 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि समारोह में संबंल योजनान्तर्गत 58 हितग्राहियों को एक करोड़ 38 लाख रूपये की राशि के चेक प्रदान किये। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार गाँव, गरीब और किसान को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिये सभी संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के समग्र एवं समन्वित विकास से ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे।
अलूने
Source link

