मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव का दौरा कार्यक्रम


मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव का दौरा कार्यक्रम


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 21:28 IST

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 25 व 26 दिसंबर को धार जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री दत्तीगांव 25 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे भोपाल से बदनावर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 11 बजे बदनावर में किसान कल्याण योजना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मंत्री श्री दत्तीगांव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती कार्यक्रम में बदनावर से सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम संदला में करेंगे।

मंत्री श्री दत्तीगांव 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे संदला से बदनावर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:30 बजे डेहरी सराय, घाटा बिल्लोद पहुंचेंगे तथा सोसायटी गोदाम व कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से वे दोपहर 12:30 बजे ग्राम लेवड़ में 85 लाख रुपए की लागत से स्थापित नल-जल योजना की स्ट्रॉफिटिंग के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद 1:30 बजे ग्राम उटावद में 1.12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नवीन नल-जल योजना का लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद 2:30 बजे धार सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां आमजन से भेंट करेंगे। शाम 6 बजे धार के दशहरा मैदान टेलेंट पब्लिक स्कूल के जल जंगल जीव का संरक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री दत्तीगांव शाम 7 बजे धार से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


श्रवण कुमार सिंह 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here