मुआवजे की मांग को लेकर मऊरानीपुर तहसील में किसानों ने किया प्रदर्शन – Bundelkhand News


भारतीय किसान यूनियन (भानू)के तत्वाधान में झाँसी की मऊरानीपुर तहसील प्रांगड़ में किसानों ने धरना प्रदर्शन के पी बुंदेला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राज मार्ग के निर्माण में चल रही धांधलियों के खिलाफ किसानों ने जमकर नारे बाजी कर रोष व्यक्त किया गया।

किसानों का कहना है कि हाइवे का निर्माण कर रही कम्पनियां द्वारा पुलिस बल के साथ मिलकर किसानों व ग्रामीणों को धमका कर मकानों को खाली करा रहे है ओर मकान खाली न करने पर झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देते है।किसान नेता के पी बुंदेला ने कहा कि किसानों के मकानों एव दुकानों तथा वृक्षों का दुबारा मूल्यांकन करवाने हेतु सर्वर पार्टी को भेजा जाए।जिससे मुआवजे में जो धांधली हुई है।उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।इमाम खा ने कहा कि हमारी जायज मांगो की यदि सुनवाई नही हुई तो हम सब उग्र आंदोलन करेंगे।किसानों का कहना था कि हमारी भूमि का नोटिफिकेशन वर्ष 2008 में किया गया।

जबकि मकानों का नोटिफिकेशन आज तक नही हुआ।किसानों ने शासन से मांग की है कि हमारे मकानों का मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट से दिया जाए।बुन्देलखण्ड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि किसानों की जमीन को ओने पौने दामो में छीनी जा रही है।जो कि किसानों के साथ घोर अन्याय है।बुन्देलखण्ड का किसान पहले ही कर्जदार है और वह आत्म हत्याये कर रहा है ओर अब उसकी जमीन छीनी जा रही है ओर किसानों का अधिकारियों द्वारा जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है।अगर किसानों की न्यायोचित मांगो को पूरा नही किया गया तो किसान सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here