मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत नागरिकों के लिये गहन दु:ख व्यक्त
भोपाल : रविवार, दिसम्बर 13, 2020, 18:06 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ के निकुम्भ में मध्यप्रदेश के उज्जैन और रतलाम जिले के सात नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अतुल खरे
Source link

