मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शोक व्यक्त


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शोक व्यक्त


 


भोपाल : रविवार, जनवरी 3, 2021, 15:21 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के वरिष्ठ छायाकार श्री एस.के. मावल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री एस. के. मावल ने प्राचीन स्मारकों और भोपाल की परंपराओं को अपनी छायाकारी के हुनर से विश्व भर में पहुंचाया। उनके सिखाए विद्यार्थी आज इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। ऐसे समर्थ गुरु की प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोकाकुल मावल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here