मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सुषमा जी को नमन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सुषमा जी को नमन


 


भोपाल : रविवार, फरवरी 14, 2021, 11:45 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र की सांसद रही श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर सभा कक्ष में श्रीमती स्वराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भी श्रीमती स्वराज को नमन किया ।

विदिशा में स्थापित होगी प्रतिमा

इस अवसर पर श्रीमती सुषमा स्वराज की सेवाओं का स्मरण किया गया.मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विदिशा के टाउन हॉल में श्रीमती सुषमा स्वराज की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here