मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकवि सूरदास जी के चित्र पर किया माल्यार्पण


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकवि सूरदास जी के चित्र पर किया माल्यार्पण


 


भोपाल : सोमवार, मई 17, 2021, 13:49 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान कवि सूरदास जी की जयंती पर उनका स्मरण किया। आज निवास पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सूरदास जी भक्तिकाल के महान कवि थे। भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य उपासक और बृजभाषा के श्रेष्ठ कवि महात्मा सूरदास हिन्दी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं। वे श्री वल्लभाचार्य के शिष्य थे। सूरसागर, सूरसारावली और साहित्य लहरी उनकी प्रमुख रचनाऐं हैं।


संदीप कपूर 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here